अराजक तत्व ने तोड़ कर फेंका मां दुर्गा की मूर्ति, पुलिस ने मंगवाई दूसरी मूर्ति तब ग्रामीण हुए शांत
जौनपुर, जून 18 -- जफराबाद (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। शिवपुर गांव में स्थित दो सौ वर्ष पुरानी दुर्गा जी की मूर्ति को किसी अराजक तत्व ने गुरुवार की सुबह मंदिर से तोड़कर गोमती नदी के किनारे फेंक दिया। जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।लोगो ने कुछ देर जफरबाद बेलाव मार्ग पर टूटी हुई मूर्ति को रखकर जाम कर दिया। सूचना पाकर तीन थानों के थानाध्यक्ष, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गये। सीओ ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।उक्त गांव में दो सौ वर्ष पूर्व का एक प्राचीन मंदिर है। मन्दिर में मां दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर गांव ही नही आसपास गांव के लोगों के भी आस्था का केंद्र है। यहाँ प्रतिदिन लोग दर्शन पूजन के लिए आते है। गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे गांव के हरिओम पाठक दर्शन पूजन के लिए गए। तब वहां पर माँ की प्रतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.