प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज ब्लॉक गेट के सामने लगी राजा भैया के फोटो के साथ जनसत्तादल की होर्डिंग को रविवार रात अराजक तत्वों ने फाड़ दिया। आसपास के लोगो के शोर मचाने पर वह लोग भाग निकले। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने देखा तो हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। महेशगंज थाना क्षेत्र के गोगहर उतरार गांव निवासी अभिषेक तिवारी पुत्र त्रिवेणी प्रसाद तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। दो जनवरी को जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के और अपनी फोटो के साथ नववर्ष शुभकामना संदेश की होर्डिंग बनवाई। बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय गेट के सामने उसे लगवाया था। जिसे रविवार की रात चार पहिया वाहन से आए दो युवको ने फाड़ दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.