अराजक तत्वों ने फाड़ी पेयजल पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद
बांदा, जून 12 -- बांदा। शहर मुख्यालय के मुक्तिधाम रिंग रोड स्थित नए पुल के ऊपर से गुजर रही मुख्य पेयजल पाइपलाइन को शुक्रवार को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। पुल के ऊपर जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है और फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने जिला प्रशासन व जल निगम के अधिकारियों से मांग की है कि कटे हुए पाइपलाइन को तुरंत बदलवाया जाए और पानी की बर्बादी रोकी जाए। साथ ही पुल की सुरक्षा के मद्देनजर अराजक तत्वों पर कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के इंतजाम किए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.