अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर की मूर्ति
गोरखपुर, मई 26 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरेडीह में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में सोमवार को नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने थाने में सूचना देकर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ ग्रामीण मूर्ति स्थल के पास गए जहा देखा कि मूर्ति का सिर और दाहिने हाथ की कुछ अंगुलियां क्षतिग्रस्त हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मौके के निरीक्षण में पता चला कि पास के तालाब में स्नान कर रहे कुछ लड़कों की आपसी ढेलाबाजी के दौरान पत्थर मूर्ति से टकरा गया था, जिससे हल्की खरोंच आई थी। मूर्ति को ठीक करा दिया गया है और स्थिति सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.