मऊ, जनवरी 12 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के चकिया स्थित घर के बाहर खड़ी एक चार पहिया वाहन में अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर अग्नि शमन दल पहुंचा, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना के बाबत पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र निवासिनी पीड़िता सलमा ने घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। उधर घटना के बाबत दक्षिण टोला थाना अध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.