एटा, दिसम्बर 16 -- नूहखेड़ा। मंगलवार को गांव पिलखतरा में एक बार फिर से अराजकतत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। एक दिन पहले मूर्ति को तोड़ा गया था। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया था। नई मूर्ति लगने से पहले ही अराजकतत्वों ने एक बार फिर से मूर्ति को खंडित कर दिया। इसे देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस, प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। मंगलवार सुबह ग्रामीण गांव पिलखतरा कानऊ मोड़ रोड स्थित हनुमान जी मंदिर के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा। हनुमान जी की पूरी मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। मूर्ति खंडित देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और आक्रोशित...