अराजक किशोरों से गिर रहा है प्रशिक्षकों का मनोबल
प्रयागराज, जुलाई 30 -- राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में रह रहे किशोर अब धीरे-धीरे अराजक होते जा रहे हैं। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि उनके प्रशिक्षण में लगे लोग, शिक्षक और कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है। बेकाबू होती स्थिति को देखते हुए अब लोग गंभीर हो रहे हैं। पूरे प्रकरण की एक गोपनीय रिपोर्ट सहायक अधीक्षक ने डीएम मनीष कुमार वर्मा और डीपीओ सर्वजीत सिंह को भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले महीने हुई मारपीट की एक घटना के बाद संप्रेक्षण गृह का माहौल लगातार खराब हो रहा है। कई किशोर अनुशासनहीनता करते हुए आपस में गाली-गलौज, मारपीट और झगड़ा कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे कर्मचारियों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों की बात नहीं मान रहे और उन्हें धमकाने और डराने की कोशिश भी कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.