अराजकता फैलाने पर हिस्ट्रीशीटर सुजीत पांडेय के खिलाफ रासुका लगाया
आगरा, मई 14 -- किसान संगठन भाकियू स्वराज की आड़ में अपराधिक घटनाओं में आरोपी गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटर सुजीत उर्फ सुरजीत पांडेय को पुलिस-प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया। पुलिस के मुताबिक सुरजीत पर 25 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले थाना ढोलना से संबंधित हैं। जिला मजिस्ट्रेट डीएम प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किसान हित की आड़ में दहशत एवं अराजकता फैलाने वाले गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सुजीत उर्फ सुरजीत पांडेय पुत्र चन्द्रशेखर निवासी ग्राम गढ़ी हरनाठेर थाना ढोलना जनपद कासगंज को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध किया गया। उक्त अभियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.