नोएडा, अप्रैल 13 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। कमिश्नरेट क्षेत्र में सोमवार को हुए उत्पात के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने विभिन्न थानों में उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को 40 से 45 हजार श्रमिकों/मजदूरों ने विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर उतरकर उपद्रव मचाया। अराजक तत्वों द्वारा सेक्टर-63 क्षेत्र में दो स्थानों तथा मदरसन कंपनी परिसर के आसपास आगजनी की घटना की और हिंसक प्रदर्शन किया। पुलिस बल द्वारा अत्यन्त सयंम दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा विभिन्न स्थानों पर समूह बनाकर यातायात बाधित करने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित किया गया। यह भी पढ़ें- फेज-दो में मदरसन कंपनी के बाहर बज्र...