अराजकतत्व ने क्षतिग्रस्त किया शिवलिंग, पहुंची पुलिस
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- कोतवाली सदर की ग्राम पंचायत शीतलापुर के बक्कसपुरवा गांव में अराजकतत्त्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। सूचना पाकर सीओ सिटी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली सदर की ग्राम पंचायत शीतलापुर के मजरा बक्कसपुरवा में गुरुवार की रात किसी अराजकतत्व ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पाकर सहायक आईपीएस सीओ सिटी विवेक तिवारी व चौकी इंचार्ज भारत सिंह तोमर भारी फोर्स के साथ मौक़े पर पहुंच गए और लोगों से जानकारी कर शिवलिंग सही कराया गया। चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि गांव में हिन्दू समुदाय के ही लोग रहते हैं। यह भी पढ़ें- अराजकतत्व ने क्षतिग्रस्त किया शिवलिंग, पहुंची पुलिस किसी नशेड़ी युवक ने शिवलिंग को खंडित कर दिया था। ग्रामीणों की सहमति से सही करा दिया गया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.