गंगापार, मार्च 23 -- विकास खंड मेजा के दिघलों गांव में आरईएस द्वारा निर्मित की गई सड़क के प्रथम छोर पर लगाया गया बोर्ड अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। मामले की जानकारी ठेकेदार जय नारायण सिंह को हुई तो वह खीरी थाने पहुंच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर जांच में जुट गई है। ठेकेदार जय नारायण सिंह ने बताया कि दिघलों गांव में अशोक कुमार शाहू के घर से बिहारी बस्ती तक पक्की सड़क निर्माण करने के बाद लागत सहित अन्य का लिखा हुआ बोर्ड लगा दिया गया था, जिसे तोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...