मऊ, फरवरी 26 -- मधुबन,हिन्दुस्तान संवाद।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दरगाह में बुधवार की शाम पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पकड़ी चौक पर आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ मधुबन अंजनी कुमार पांडेय और एसडीएम मधुबन सत्यप्रकाश सिंह ने अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की बात कहीं। सीओ मधुबन ने कहा कि वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है। आगे होली भी है। पर्व किसी भी धर्म का हो वह हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश ही देता है। इसलिए आपसी प्रेम और सौहार्द बहुत जरूरी है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपका पड़ोसी आहत हो। किसी भी पर्व का मजा तब ही है जब हम उसे खुल कर मनाएं। सीओ ने मुस्लिम बन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को रंग से परहेज हो तो बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.