सुल्तानपुर, अप्रैल 23 -- पाराबाजार, संवाददाता । इसौली प्राथमिक विद्यालय में अराजकतत्वों की ओर से विद्यालय प्रांगण के पेड़ों को तोड़ कर फेंका गया। जिसे लेकर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह के द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी व पुलिस प्रशासन को शिकायत पत्र देते हुए जांच कर उचित वैधानिक कार्य करने की मांग की गई है। विद्यालय प्रांगण में आयेदिन अराजक व्यक्तियों की ओर से सरकारी सम्पति का नुकसान पहुंचाना व विद्यालय प्रांगण में कई वृक्षों का रोपण कराया गया था, जिसमें से चार पेड़ों को पहले ही नष्ट कर दिया गया है। नीम, पाकड़ और गुलमोहर की शाखों को तोड़कर नष्ट कर रहे है। ईंट से निर्माण थाले को तोड़ते रहते हैं, विद्यालय अवकाश होने के बाद अराजक व्यक्तियों का जमावड़ा लग जाता है। जिससे वे विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और वृक्षों को पूरी तरह से नष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.