जौनपुर, मार्च 3 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दी। बचाव के लिए ग्रामीणों के पहुंचने तक गुमटी और उसके ऊपर रखा छप्पर तथा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने संयुक्त रूप से अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तिलवारी गांव के ही राजनाथ निषाद वर्षों से गुमटी में किराने की दुकान खोले हुए हैं। इसी के बगल देवीप्रसाद शर्मा का सैलून है। तीसरी गुमटी में रामअचल निषाद सब्जी की दुकान चलाते हैं। गुमटियों के ऊपर रखा छप्पर एक दूसरे से जुड़ा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि रात में गुमटियों से उठ रही आग की लौ को देख अनुमान लगाया जा रहा था कि होलिका दहन किया जा रहा है। बाद में लोगों का शोर सुनकर मौक...