बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज स्थित कुआनो नदी पुल के किनारे स्थित चार दुकानों में अराजकतत्वों ने मंगलवार रात आग लगा दिया। दुकानें बंद कर दुकान मालिक अपने घर चले गए थे। आग लगने की जानकारी होने पर आसपास लोग मौके पर पहुंचे तो अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात चार पहिया वाहन से आधा दर्जन लोग कुआनो नदी पर बने पुल पर पहुंचे। बताते है कि यहां पर लोगों ने जमकर शराब पी। उसके बाद तेज आवाज में अपशब्द कहे। कुछ देर बाद इनमें से किसी ने एक दुकान में आग लगा दिया। उससे सटी दो और दुकानें व एक गिमटी भी आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें देख पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उसके बाद वाहन सवार अराजकतत्व वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी दुकान मालिकों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ला...