अराजकतत्वों ने रात में मंदिर में की तोड़फोड़
बांदा, मई 10 -- खुरहंड। गिरवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छिबांव में बड़े तालाब के किनारे स्थित बड़ी माता मंदिर में रखीं देव मूर्तियों को अराजकतत्वों ने शनिवार रात तोड़ दिया। जब सुबह ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तब उन्हें जानकारी हुई। गांव के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। रविवार को लोग पूजा करने माता के मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। मंदिर में मूर्तियां टूटी पड़ी थीं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर गांव से तमाम लोग पहुंच गए। देव प्रतिमाओं को खंडित देखकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। गांव के रहने वाले राममूर्ति , शिवमोहन, रवि द्विवेदी , रौनक आदि ने देवी प्रतिमाएं खंडित करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। खुरहंड चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना की जानकारी है। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.