मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव स्थित सीवान में रखे पुआल में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। आग से पुआल और पाइप जलकर राख हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी शिवप्रसाद द्विवेदी किसान हैं। उन्होंने नवडीहा गांव स्थित सीवान में दस बीघे का पुआल रखा था। सिंचाई करने के लिए पाइप भी रखे थे। आरोप हैकि शनिवार की रात अराजकतत्वों ने दरवाजा तोड़कर आग लगा दी। आग से मकान का दरवाजा, तख्त, पाइप और दस बीघे का पुआल जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने किसान और पुलिस को सूचना दी। मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था। किसान का पुआल जलकर राख हो गया। पुआल जलने से किसान के पशुओं के लिए चारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.