हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम सौंखर में अराजकतत्वों ने नलकूप में आग लगा दी। इससे नलकूप में रखा भूसा सहित कृषि कार्य में उपयोग होने वाले यंत्र जलकर खाक हो गए। नलकूप में रहने वाले वृद्ध दंपति के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए बाद में सूचना पाकर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 70 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सौंखर निवासी सभाजीत कुशवाहा ने बताया की बीती रात 10:00 बजे अराजकतत्वों ने गांव से सटे मेरे नलकूप में आग लगा दी। उस समय नलकूप में उसके वृद्ध दाई बाबा मौजूद थे। आग भड़कने पर दोनों ने शोर मचाया। शोर शराब सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद घटना की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.