फिरोजाबाद, मई 13 -- थाना जसराना में विद्युत उपकेंद्र जसराना पर तैनात सौरभ राजपूत ने मुकदमा दर्ज कराया है कि ग्राम पंचायत में जो विद्युत पोल लगाए थे उनको अराजकतत्वों ने ने तोड़ डाला है। जसराना के बड़ागांव में 11 मई को अराजकतत्वों ने दो विद्युत पोलों को तोड़ डाला है। इन पोलों को दो दिन पहले ही लगवाया गया था। पोल विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा लगाए थे ताकि नलकूपों और ग्रामीणों को इसकी अलग अलग सप्लाई दी जा सके। जब पता किया तो जांच में सिवेंद्र सिंह, कमलेश, वरुण चौधरी, सुधीर, संजू और कुछ अन्य लोगों के विद्युत पोल तोड़ने में नाम सामने आए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...