अराजकतत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह गांव में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा टूटा है। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और नाराजगी जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी और बसपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। सूचना पर फतनपुर थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति को संवेदनशील देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन की पहल पर बाद में ग्रामीणों के सहयोग स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.