गाजीपुर, मार्च 14 -- रेवतीपुर (गाजीपुर ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में बीते शुक्रवार देर रात कुछ अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों को इसकी जब जानकारी हुई, पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही रेवतीपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। हालांकि मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों का तत्काल कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने देर रात ही कारीगर को बुलाकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हाथ के पंजे को ठीक करा दिया ताकि माहौल...