कानपुर, मार्च 6 -- कानपुर, संवाददाता। शास्त्री नगर में उपद्रवियों ने जमकर आतंक मचाया। अराजकतत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार, ई-आटो में तोड़फोड़ करते हुए आसपास की दुकानों में सीसी कैमरे तोड़ने के साथ ही लाइटें तोड़ दी। शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों का कहना है कि, एक साल में यह तीसरी घटना है। आरोप है कि, काकादेव पुलिस के कार्रवाई न करने पर उपद्रवियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।शास्त्री नगर निवासी सौरभ सिंह नगर निगम में संविदाकर्मी हैं। सौरभ ने बताया कि घर के बाहर उनकी कार और ई-आटो खड़ा था। रात में उपद्रवियों ने उनकी कार और ई-आटो में तोड़फोड़ कर उसका टायर तक खोल ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने साड़ी दुकानदार रमेश, गारमेंट्स दुकानदार अनिल और रेस्टोरेंट संचालक के अविश प्रताप सिंह के यहां तोड़फोड़ करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.