प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज गड़वारा में इन दिनों चारों तरफ बाउंड्री का निर्माण चल रहा है। स्कूल के पूर्वी साइड में अराजकतत्वों ने शनिवार की रात करीब 30 फीट बाउंड्री गिरा दी। दीवार गिराने की सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिलोचन शुक्ल को दी गई। प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और बताया कि कुछ भूमाफियाओं की नजर विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर है। इसीलिए चारों तरफ बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने पुलिस चौकी में तहरीर देकर बाउंड्री गिराने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि बाउंड्री गिराने की जानकारी मिली है। अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.