अराजकतत्वों ने खंडित की देवी मूर्ति, आक्रोश
उन्नाव, जून 20 -- सफीपुर। रात के अंधेरे में अराजकतत्व मंदिर की देवी मूर्ति को खंडित कर गए। सुबह पूजन-अर्चन और साफ-सफाई को लड़कियां पहुंची, तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जनसहयोग से नई मूर्ति स्थापित कराने और सीसीटीवी लगवाने का आश्वासन दिया।कस्बा के दुबियाना मोहल्ले के पूर्वी छोर स्थिति रानी तालाब के पास एक अहातानुमा देव स्थान पर पत्थर के शिलापट को पहाड़मती माता नाम से लोग दशकों से पूजते आ रहे हैं। वर्ष 2016 में तत्कालीन नगर पंचायत चेयरमैन के पति हरिशरण लाला ने ढाई फीट ऊंची देवी मूर्ति की विधि विधान से स्थापना करवा कर बाउंड्रीवाल और तीन तरफ गेट लगवाए थे। हालांकि, यहां कोई स्थाई केयर टेकर या पुजारी नियुक्त नहीं है। गुरुवार देर रात किसी अराजकतत्व ने देवी मूर्ति को खंडित कर दिया। एक हाथ और तलवार तोड़ दी। वजनदार वस्तु से हमला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.