लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- फूलबेहड़ थाने के गांव पिपरा मरोड़ा में अराजकतत्वों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ डाला। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पिपरा मरोड़ा गांव में शुक्रवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने गांव में बनी डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। यह देखकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर बसपा मंडल कोआर्डिनेटर उमाशंकर गौतम, जिलाध्यक्ष विपिन कुमार गौतम, जिला प्रभारी अनूप कुमार, विधानसभा अध्यक्ष रवि चौधरी, रमाकांत समेत तमाम बसपा नेता पहुंचे। सूचना पाकर सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार, तहसीलदार सदर मुकेश कुमार वर्मा, फूलबेहड़ कोतवा...