अराजकतत्वों ने की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
गाजीपुर, जुलाई 1 -- कठवामोड़। नोनहरा निवासी जावेद ने बुधवार को पुलिस प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव के समीप चकरोड के पास गया था। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग उसे पकड़कर जबरन पास के नाले की ओर ले गए । उन लोगो ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित जावेद का आरोप है कि तीनों खुद को एसओजी और क्राइम ब्रांच का सदस्य बता रहे थे। उन्होंने डर और दबाव बनाकर उससे एक मनगढ़ंत वीडियो भी बनवाया। 50 हजार की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज का विरोध किया तो पिटाई कर दी पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.