प्रयागराज, मार्च 21 -- सरायइनायत थाना क्षेत्र के रतौरा गांव में अराजकतत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस की तत्परता से वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। बताया गया कि अराजकतत्वों ने ईद से एक दिन पहले यानी शुक्रवार रात ही प्रतिमा खंडित कर दी थी। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो खलबली मच गई। दर्जनों लोग प्रतिमा स्थल पर इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। जानकारी होते ही ट्रेनी आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर व थानाध्यक्ष संजय गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। प्रतिमा खंडित होने से नाराज नीरज पासी, रमेश वर्मा, नंदलाल पासी, सुशील वर्मा, रत्नेश विश्वकर्मा, कर्मवीर सिंह, संजय वर्मा, शनि वर्मा आदि ने आईपीएस अफसर को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनके द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.