अराजकतत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
बलिया, मई 21 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा से सटे अम्बेडकर कालोनी में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गये। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराकर मामला शांत कराया।गड़वार-पियरिया मार्ग पर स्थित कालोनी में कुछ साल पहले अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित की गयी। सुबह लोग सोकर उठे तो उनकी नजर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त अंगुली तथा दोनों पैर पर पड़ी। इसके बाद भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी होते ही एसओ हितेश कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमा का मरम्मत कराने लगे। हालांकि लोग दोषियों पर कार्रवाई और नई मूर्ति लगाने की मांग कर रहे थे। बातचीत कर थानाध्यक्ष ने मामला शांत कराया। उनका कहना था कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.