चंदौली, अप्रैल 9 -- धीना। क्षेत्र के बरहनी तिराहा पर शाम ढलते ही अराजकतत्वों का तांडव शुरु हो जाता है। यहां के दुकानदार ऐसे अराजकतत्वों के उपद्रव से परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि हरी वर्मा के गुमटी के पास लगे आम के फलदार पेड़ को तोड दिया गया। इससे पूर्व ग्राम पंचायत का रखा सीमेंट बेंच को तोड़ दिया गया। यहीं नहीं कटरा स्थित जनरल स्टोर में सेंधमारी कर चोरी हो चुकी है। कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल का कहना है कि मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...