गाजीपुर, फरवरी 14 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिहानी गांव में महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर कुर्रा चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में एक विद्यालय में ग्रामीणों के बीच शांति समिति बैठक हुई। बैठक में शांति पूर्ण ढंग से पर्व मनाने को लेकर विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ गांव के ग्राम प्रधान अरशद व विशिष्ट जन के साथ संवाद किया गया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि पर्व सभी लोग आपसी प्रेम और भाई चारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए। किसी भी प्रकार की अराजकता और माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.