आजमगढ़, मार्च 8 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। माहुल नगर पंचायत के मुख्य चौक स्थित मस्जिद के इमाम ने शनिवार को पुलिस चौकी में 15 अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने होली के दिन मस्जिद में रंग और गंदा कपड़ा फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत माहुल के नेहरू नगर निवासी मस्जिद के इमाम मुफ्ती कमालुद्दीन ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि माहुल के मुख्य चौक पर लोग होली खेल रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद दंगा भड़काने की नियत से 10 से 15 अराजकतत्वों ने मस्जिद के गेट के अंदर और बाहर जबरदस्ती रंग और गंदा कपड़ा फेंका। अराजकतत्वों ने मस्जिद के साथ एक विशेष वर्ग की दुकानों के शटर और उन पर लगे बोर्ड को रंगों से सराबोर कर दिया। शिकायती पत्र में इमाम ने यह भी कहा है कि नगर पंचा...