गंगापार, अप्रैल 8 -- करछना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई तेज बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में खड़ी अरहर और कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदलाव से किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आई। स्थानीय किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और कई जगहों पर कटाई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में बूंदाबांदी होने से फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं अरहर की फसल पर भी नमी का असर पड़ने की आशंका है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखने के प्रयास में जुट गए हैं। अचानक हुई इस बूंदाबांदी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की चिंता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.