गढ़वा, अप्रैल 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अरसली उत्तरी के केवरवा टोला निवासी रामजी राम चंद्रवंशी के खलिहान में रखी अरहर की फसल मंगलवार को अचानक लगी आग से जलकर खाक हो गयी। किसान रामजी राम का लगभग दो क्विंटल अरहर का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने खलिहान में अरहर की फसल काटकर जमा कर रखा था कि मंगलवार की दोपहर में तेज हवा होने के कारण अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा और चिलचिलाती धूप के कारण देखते ही देखते पूरा अरहर जल गया। यह भी पढ़ें- आग में झुलसी किसान की मेहनत, डेढ़ बीघा अरहर फसल व सैकड़ों पेड़ राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...