रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में चल रही अरहर संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत शनिवार को चान्हो प्रखंड के सिलागाई ग्राम में अरहर उत्पादन तकनीक पर किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 60 किसानों ने भाग लिया। जनजातीय उप योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख डॉ नीरज कुमार, पौधा रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ हेमचंद्रलाल, कीट विज्ञान विभाग के डॉ बिनय कुमार व सत्यविद् डॉ नरगिस कुमारी ने किसानों को अरहर की वैज्ञानिक खेती के विविध पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।कृषकों ने फसल प्रबंधन व संरक्षण के संबंध में अपनी कई जिज्ञासा भी रखी जिसका तकनीकी समाधान वैज्ञानिकों ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.