गुमला, अप्रैल 10 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के कोंसा पंचायत अंतर्गत अरहरा बाजार टांड़ में बन रहे धुमकुड़िया भवन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद शुक्रवार को कामडारा थाना परिसर में प्रशासनिक पदाकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई,लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार टांड़ पर भवन बनने से बाजार का आकार छोटा हो जाएगा और स्थानीय कारोबार प्रभावित होगा। इसे लेकर वे पिछले दो वर्षों से लगातार विरोध जता रहे हैं। बावजूद इसके कल्याण विभाग द्वारा खाता नंबर 132, प्लॉट नंबर 2223 की सरकारी जमीन पर भवन निर्माण शुरू कर दिया गया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने हाल ही में काम बंद करा दिया। मामले को सुलझाने के लिए बसिया एसडीओ जयवंती देवगम के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई। जिसमें एसडीपीओ नाजिर अख्तर, बीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.