गुमला, जून 5 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के अरहरा गांव के पास मुख्य सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कर्रा थाना क्षेत्र के पांच युवक और एक युवती दो बाइक पर सवार होकर खूंटी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र स्थित पर्यटक स्थल पंडापुंडिग घूमने गए थे। लौटने के दौरान अरहरा गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक अजीत उरांव (17), निवासी समुंदर, गोविंदपुर और बाइक पर सवार मोनिका बरला (13), निवासी डुमारी, कर्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कामडारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्...