आरा, मई 7 -- आरा,निज प्रतिनिधि । शहर के एमएम महिला कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग की ओर से अरस्तू की पोएटिक्स विषय पर गुरुवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनपी पालित ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति चौधुरी की ओर से प्रश्नोत्तरी के विषय व नाटक के शास्त्रीय सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डालकर किया गया। प्राचार्य प्रो. एनपी पालित ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सीखने की प्रक्रिया को रोचक व संवादात्मक बनाती है। संचालन अंग्रेज़ी विभाग के शिक्षक डॉ जुगल प्रसाद, डॉ शुमाइला फ़ातमा और गणित विभागाध्यक्ष निवेदिता ने किया। बीए सेमेस्टर- 2 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः सलोनी कुमारी, रिया सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.