अरसली में ग्रामसभा का आयोजन
गढ़वा, जून 7 -- भवनाथपुर। प्रखंड के अरसली (दक्षिणी) पंचायत में रविवार को आवास प्लस सर्वे 2024 के अंतर्गत प्राप्त सूची के आधार पर लाभुकों के सत्यापन और अनुमोदन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से योग्य और जरूरतमंद लाभुकों का चयन किया गया ताकि वास्तविक लाभुकों को आवास योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके। उस दौरान पंचायत सचिव विकास चौबे, उपमुखिया दयानंद यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। । यह भी पढ़ें- सलैया के पंचायत सचिवालय में बैठी ग्राम सभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.