गढ़वा, अप्रैल 1 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के अरसली उत्तरी पंचायत में 15वें वित्त आयोग के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी द्वारा किया गया। इस सड़क निर्माण पर कुल एक लाख आठ हजार रुपये की लागत आएगी। प्रस्तावित सड़क अरसली उत्तरी टोला खंडरवा में महेंद्र प्रजापति के घर से लेकर कयामत मियां के घर तक बनाई जाएगी। शिलान्यास के मौके पर अनीता ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को विशेषकर बरसात के दिनों में काफी राहत मिलेगी। अब तक कच्ची सड़क होने के कारण बारिश में कीचड़ और जलभराव से आवागमन बाधित हो जाता था। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को होती थी, जिन्हें रोजाना कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के पक्कीकरण की मांग कर...