हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं के छात्र अरव टिक्कू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 में ऑल इंडिया 10 रैंक हासिल की है। अरव उत्तराखंड के टॉपर भी बने हैं। अरव दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक समित टिक्कू और स्मृति टिक्कू के पुत्र हैं। वे नैनीताल रोड से लगी ठंडी सड़क में रहते हैं। अरव का चयन 'हावर्ड ऑफ द ईस्ट' कहे जाने वाले नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु में होना तय माना जा रहा है। यह संस्थान देश का नंबर एक विधि विश्वविद्यालय है। इस साल क्लैट 2026 परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित हुई थी। अरव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वे हर सुबह करीब 2 घंटे समाचार पत्रों का गहन अध्ययन करते थे। इससे उन्हें समसामयिक घटनाओं, संवैधानिक मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और संपादकीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.