अरवी की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 15 लोगों की हालत बिगड़ी
बरेली, मई 19 -- भमोरा। रविवार की शाम अरवी (घुइयां) की सब्जी खाने से एक ही परिवार के पांच मासूमों सहित 15 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। खेडा गांव के जोगराज सिंह राजपूत ने बताया कि वह गुरुवार को देवचरा के बाजार से अरवी (घुइयां) की सब्जी लेकर आए थे। रविवार शाम सब्जी पकाई गई और परिवार के सभी लोगों ने उसे खाया। रात में सभी सो गए। आधी रात के बाद उनके बेटे सतीश, प्रदीप, कमल बाबू चक्कर आने के साथ उल्टियां आने लगीं। देखते ही देखते संदीप, रोहित, राहुल, कुलदीप, रामू, जंत्री देवी, तारावती, नीतू ,मंजू, पार्वती देवी और सोनू को भी चक्कर आने के साथ उल्टियां आने लगीं। जोगराज सिंह की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने आननफानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचाया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.