सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर। अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में 12 साल पूर्व रोड जाम, उपद्रव व आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन और कांग्रेस के खिलाफ भड़काऊ भाषण के दो मामलों में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुनवाई 25 अप्रैल के लिए टल गई। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 20 अप्रैल 2014 को अमेठी के अपर मुख्य अधिकारी जग प्रसाद मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद में चुनावी सभा के दौरान देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमों की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा रखी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.