महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर टोला फुलवरिया क्षेत्र में अरविंद चौधरी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने भारी सुरक्षा के बीच बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया। अरविन्द की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत की वजह चोट बताई जा रही है। शरीर पर गंभीर जख्म के 13 निशान मिले हैं।परिजनों का आरोप है कि बेरहमी से मारपीट कर अरविन्द की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर, चेहरे, शरीर के उपरी हिस्से व कपड़ों पर खून के धब्बे व धूल के कण मिले हैं। नाक से खून आ रहा था। माथे के मध्य के बाई ओर चोट के निशान थे। यह सिर के बाई ओर तक फैला था। चेहरे के बाई ओर आंख के नीचे व दाहिनी ओर माथे पर घाव था। चेहरे के दाहिनी ओर, छाती के सामने, बाई कलाई के उपरी हिस्से, बाएं कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.