पटना, अगस्त 14 -- श्री अरविंद महिला कॉलेज पटना में शुक्रवार को 'विभाजन विभीषिका' विषय पर विचार-गोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें भारत विभाजन की मानवीय त्रासदी, विस्थापन और सामाजिक पीड़ा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिखाया गया। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. रेखा रानी ने की। मुख्य वक्ता पाटलिपुत्र विवि के इतिहास विभाग के प्रमुख प्रो. अरविंद कुमार ने विभाजन की पृष्ठभूमि और मानवीय प्रभावों पर प्रकाश डाला। प्रो. राजीव रंजन (छात्र अधिष्ठाता, इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सचिव) ने आम लोगों की पीड़ा को रेखांकित किया। प्रो. मुकेश (सहायक प्राध्यापक, इतिहास संकलन योजना, दक्षिण बिहार) ने विभाजन के दूरगामी सामाजिक प्रभावों पर विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भारत विभाजन की विभीषिका को किया याद संचालन छात्रा मुस्कान ने किया। प...