बरेली, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भोजीपुरा इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार के मुताबिक सर्वसम्मति से कार्यकारिणी विस्तार का प्रस्ताव जिला इकाई के अनुमोदन के लिए प्रेषित किया गया था। इसके बाद अरविंद कुमार को भोजीपुरा का महामंत्री, कैलाश चंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ अमित कुमार को ब्लॉक संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...