पलामू, मई 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत परिषद ने चैनपुर प्रखंड के बुढ़ीवीर पंचायत मुखिया अरविंद तिवारी को पलामू जिला पंचायत परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने पत्र जारी कर जानकारी दी।उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि अरविंद तिवारी की निष्ठा, कार्य क्षमता एवं पंचायत क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अरविंद तिवारी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और संगठन क्षमता से पलामू जिले में पंचायती राज सशक्तिकरण अभियान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने तथा लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर और...