महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।आनंदनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर टोला फुलवरिया क्षेत्र में हुए चर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड में परिजनों ने भारी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए थे और इसी कारण उन्होंने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया था। अरविंद चौधरी की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त था। उनका कहना था कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पांचवां आरोपी फरार चल रहा था। इसको लेकर परिजन लगातार विरोध की स्थिति में थे।पुलिस पर भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.