पटना, फरवरी 8 -- बिहार कैडर के वरिष्ठ अधिकारी व गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारी प्रशिक्षण के लिए मसूरी जाएंगे। 6-24 अप्रैल के बीच लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रस्तावित मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण-5 में शामिल होंगे। इन अधिकारियों में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, राजस्व पर्षद के अपर सदस्य संजीव हंस, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अकादमी के वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन करते हुए उसकी कागजी प्रति के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.