उरई, मार्च 9 -- जालौन। मध्य प्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से संबद्ध एसएमएस शासकीय मॉडल साइंस कॉलेज, ग्वालियर में गणित विभाग के शोधार्थी अरविंद सिंह को बायो मैथमेटिक्स में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी उपलब्धि पर उनके परिजनों और मित्रों ने खुशी व्यक्त की है। नगर के मोहल्ल कछोरन निवासी अरविंद सिंह ने स्नातक तक की शिक्षा जालौन नगर से ही प्राप्त की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए ग्वालियर चले गए। ग्वालियर में उन्होंने बीएड पूरा किया और एमएससी भी की। इसके बाद पीएसडी में दाखिला लिया। उनका शोध विषय बायो मैथमेटिक्स था। उन्होंने मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑफ प्लांट हरबिवोर सिस्टम्स: इफेक्ट ऑफ प्लांट डिसीज विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध प्रोफेसर डॉ. पूनम सिन्हा के मार्गदर्शन में पूरा किया है। बताया कि शोध में पौधों, कीट...