नई दिल्ली, मार्च 6 -- फांसीघर मामले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। इस पेशी को लेकर आप की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सरकार को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो इसे लाइव स्ट्रीम किया जाए, ताकि जनता सच जान सके। आतिशी ने बताया कि रामनिवास गोयल के स्पीकर बनने के बाद विधानसभा के बंद कई कमरे खोले गए और उनमें से एक कमरे के पीछे सुरंग से जुड़ा रास्ता मिला। ब्रिटिश भारत के दस्तावेजों से यह स्पष्ट हुआ कि मौजूदा विधानसभा में उस समय मजिस्ट्रेट कोर्ट था, जहां फैसलों के बाद कैदियों को रखा जाता था। आतिशी ने कहा कि जनता की सुरक्षा, ऐतिहासिक सत्य और दिल्लीवासियों के अधिकारों के लिए सरकार को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्...